शिमला. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद को सत्ता में कुर्सी मिले जाने के बाद अब महिला मोर्चा अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। रश्मिधर सूद को सत्ता में पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष पद दिया गया है। जिससे अब वह सचिवालय के ऑफिस में पर्यटन विकास निगम का कार्य संभाल रहीं हैं। चर्चा यह शुरु हो गई हैं कि एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के आधार पर पार्टी अब रश्मिधर सूद के स्थान पर महिला मोर्चा के लिए नया अध्यक्ष तैनात कर सकती है। हालांकि रश्मिधर सूद अभी दोनों पदों पर कार्य कर रहीं हैं।
भाजपा महिला मोर्चा हाल ही में दो महिला नेत्रियों के बीच हुए विवाद के कारण विवादित रहा है। मोर्चे की दो महिला नेत्रियों के बीच हुए विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसके बाद पार्टी ने विवाद में शामिल दोनों महिला नेत्रियों को पदभार से मुक्त कर दिया था। इस विवाद के चलते भी रश्मिधर सूद चर्चा में रहीं हैं क्योंकि यह विवाद उन्हीं के सामने हुआ और उसके बाद ऑडियो वायरल हुआ।
महिला मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए नई ताजपोशी के लिए चर्चाएं तेज हैं। जिसमें प्रमुख रुप में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जिले मंडी से दो महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में आए हैं। जिसमें प्रमुख रुप से वंदना गुलेरिया का है। वंदना मौजूदा समय में प्रदेश महिला मोर्चा की संगठन मंत्री हैं । वहीं दूसरा नाम मंडी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन ठाकुर का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर हाल ही में दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस संदर्भ में मुलाकात कर चुके हैं और ऐसा भी बताया जा रहा है कि उन्हें वहां से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. वहीं दूसरी तरफ, सुमन ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबियों में से एक हैं और ऐसे में उनका नाम भी चर्चा में चल रहा है। सुमन ठाकुर का पॉजिटिव प्वाइंट यह भी है कि उन्हें आरक्षण के चलते नगर निगम का अध्यक्ष बनने का मौका नहीं मिल सका था, जबकि वो इस पद की सबसे प्रवल दावेदार थी। अब देखना है कि पार्टी महिला मोर्चा के बारे में कब और क्या निर्णय लेती है।
The President of India has accepted the resignation of Dr. C.V. Ananda Bose, Governor of West Bengal.
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
सुनील शर्मा बिट्टू : सत्ता की कुर्सी से विधानसभा पहुंचने की रणनीति
HIM MSME FEST 2026
From ‘Wild weed to Himalayan gold’, CM Sukhu charts a new economic frontier through industrial hemp
कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है