मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका, संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी
नए जोश, जुनून, समर्पण और वचनबद्धता के साथ राज्य की सेवा करने का संकल्प लिया
भट्ठा साहिब (रोपड़), 6 जनवरी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु साहिब की ओर से दिखाए मार्ग पर चलते हुए नए जोश, लगन, समर्पण और वचनबद्धता के साथ राज्य की सेवा करने का प्रण लिया।
आज यहां रोपड़ के गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेकने के उपरांत मुख्यमंत्री ने दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महान सिख गुरु ने हमें जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने का उपदेश दिया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र दिन पर हमें सभी को लोगों की सेवा के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, लगन और तनदेही के साथ निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का महान जीवन और दर्शन मानवता को एकजुट होकर रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का शांति, मानवता, प्यार और आपसी भाईचारे का संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक हो जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग की भलाई को सुनिश्चित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और राज्य की शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए परमात्मा के आगे अरदास की। उन्होंने यह भी अरदास की कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भावना, शांति और भाईचारे की डोर दिन-ब-दिन और मजबूत हो और पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। भगवंत सिंह मान ने लोगों से इस पवित्र दिन को जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर श्रद्धा भावना और तनदेही के साथ मनाने का आह्वान किया।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*