इन 83 सड़कों की लम्बाई 188 किलोमीटर से अधिक
डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सड़कों के विकास के लिए संकल्पित
प्रदेश में अच्छी सड़कें विकास को देती है तेज रफ्तार
चण्डीगढ़, 6 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 20 विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों की 83 सड़कों की विशेष मरम्मत व सुधार के लिए 77 करोड़ 45 लाख रूपये से अधिक की राशि को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इन सड़कों की लम्बाई 188 किलोमीटर से अधिक है।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विकास के लिए सड़कों का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है। सड़कें केवल यातायात के साधन ही नहीं होतीं, बल्कि वे समाज और अर्थव्यवस्था के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अच्छी सड़कें विकास को तेज रफ्तार देती हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सड़कों के विकास के लिए संकल्पित है। निश्चय ही इस स्वीकृति से प्रदेश के आवागमन, औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को सरल और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रादौर निर्वाचन क्षेत्र की 16 सड़कों की विशेष मरम्मत व सुधार के लिए 1048.76 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। जिनकी लम्बाई 26.92 किलोमीटर है। इसके अलावा, समालखा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 15 सड़कों के लिए 1160.39 लाख रूपये की राशि को भी मंजूर किया गया है। जिनकी लम्बाई 26 किलोमीटर से अधिक है।
उन्होंने बताया कि सिरसा निर्वाचन क्षेत्र की 14 सड़कों के लिए 1438.80 लाख रूपये की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जिनकी लम्बाई 26.61 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एससीएसपी योजना के तहत बरवाला निर्वाचन क्षेत्र की 4 विभिन्न सड़कों के लिए 905.39 लाख रूपये की राशि को भी मंजूर किया है। इन सड़कों की लम्बाई 16.85 किलोमीटर है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद जिलें की टोहाना, रतिया और फतेहाबाद निर्वाचन क्षेत्र की 9 सड़कों के लिए 860.44 लाख रूपये की राशि को मंजूरी प्रदान की है। जिनकी लम्बाई 37.90 किलोमीटर है। इन सड़कों में टोहाना निर्वाचन क्षेत्र की 3 सड़कों के लिए 233.83 लाख रूपये, रतिया निर्वाचन क्षेत्र की 5 सड़कों के लिए 344.67 लाख रूपये और फतेहाबाद निर्वाचन क्षेत्र की 1 सड़क के लिए 281.54 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि गुहला व उचाना निर्वाचन क्षेत्र की 6 सड़कों के लिए 573.52 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। जिनकी लम्बाई 16.52 किलोमीटर है। गुहला निर्वाचन क्षेत्र की 4 सड़कों के लिए 484.07 लाख रूपये तथा उचाना निर्वाचन क्षेत्र की 2 सड़कों के लिए 89.95 लाख रूपये की राशि को मंजूर किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि कलानौर, महम, गढी सापला किलोई, बादली, बेरी, इन्द्री, मुलाना निर्वाचन क्षेत्रों की 10 सड़कों के लिए 860 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। इन 10 सड़कों की कुल लम्बाई 24.64 किलोमीटर है। इसके अलावा, पटौदी, पेहवा, रानिया और सोहना निर्वाचन क्षेत्र की 9 सड़कों के लिए 897.18 लाख रूपये की राशि को मंजूर किया गया है।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*