आप या तो भाजपा के साथ मिली हुई है या फिर उससे डरती है
मोगा, 26 नवंबर: पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार हर तरह से देश के संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब इस बात का सबसे बुरा उदाहरण है कि किस प्रकार राज्य के लोगों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार की भी आलोचना की कि वह केंद्र के खिलाफ स्टैंड न लेकर राज्य के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि आप या तो भाजपा के साथ मिली हुई है या फिर उससे डरती है।
इस मौके पर आयोजित ‘संविधान बचाओ’ प्रोग्राम के दौरान बोलते हुए, वड़िंग ने कहा कि भाजपा सरकार देश में धर्म निरपेक्षता और संघवाद दोनों को कमजोर कर रही है। इसके अलावा, केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरे देश में लोगों को बांट दिया है।
उन्होंने जोर देते कहा कि उन्होंने पंजाब के साथ इस हद तक भेदभाव किया है कि राज्य की राजधानी छीनने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के साथ जैसा बर्ताव कर रही है, वह संविधान से मिले संघीय ढांचे को कमजोर करने का सबसे बुरा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य को दबाने की कोशिश कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर सत्ता में आने और विपक्षी राजनीतिक पार्टियों को निशाना बनाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने व उनका गलत इस्तेमाल करने का भी जिक्र किया।
इस बीच, पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर पंजाब के लोगों को निराश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब में अब तक की सबसे कमजोर सरकार साबित हुई है, जिसने राज्य के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार का सामना करने की कोई हिम्मत नहीं दिखाई है।
इस संविधान बचाओ कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरी सिंह खाई, पूर्व मंत्री डॉ. मालती थापर, कर्नल बाबू सिंह आदि भी शामिल रहे।
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance