– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- 9 मार्च की हाफ मैराथन में भागीदार बनें जिलावासी
ड्रग फ्री हरियाणा थीम को लेकर आयोजित होगी हाफ मैराथन- 2.0
चंडीगढ़, 30 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरूवार को फरीदाबाद में आगामी 9 मार्च को होने वाली हाफमैराथन-2.0 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। हाफ मैराथन-2.0 में प्रतिभागी बनने के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री ने ऑन लाइन प्रक्रिया से अपना रजिस्ट्रेशन करते हुए जिला वासियों को इस मेगा इवेंट में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं पूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर व खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व राजस्व विभाग के एसीएस अनुराग रस्तोगी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश भर में मैराथन के माध्यम से ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश प्रदेशवासियों को दिया जा रहा है। सकारात्मक स्वरूप के साथ नई ऊर्जा में युवा आगे बढ़ें, इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा राहगीरी व मैराथन जैसी गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने इस पुनीत अभियान में प्रदेश की जनता को सहभागी बनाते हुए कहा कि नशा मुक्त हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा और खुशहाल हरियाणा की परिकल्पना को साकार करने में हर नागरिक अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2.0 के लिए जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह फरीदाबाद शहर का यह एनुअल इवेंट है। ड्रग फ्री हरियाणा थीम को लेकर आयोजित होने वाली मैराथन में अधिक से अधिक भागीदारी कर पिछले वर्ष की तरह इस आयोजन को सफल बनाएं।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को हाफ मैराथन-2.0 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस इवेंट में रनर्स क्लब, आरडब्ल्यूए व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे। साथ ही युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्गों के लोग इस आयोजन को लेकर उत्साहित है। उन्होंने बताया कि हॉफ मैराथन 2.0 में प्रतिभागी बनने के लिए https://faridabadhalfmarathon.com/ पर रजिस्ट्रेशन करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*