चंडीगढ़, 8 जनवरी – हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने विपक्ष द्वारा अवैध खनन के संबंध में की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं खनन क्षेत्रों का दौरा किया है और कहीं भी अवैध खनन नहीं हो रहा है। विपक्ष के बयान तथ्य से परे और निराधार हैं।
श्री कृष्ण लाल पंवार आज यहां हरियाणा सिविल सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि उन्होंने फिरोजपुर झिरका की उस पहाड़ी का भी दौरा किया। उस जगह से 10 फुट की दूरी पर राजस्थान का खसरा नंबर-62 है, जहां पर माइनिंग चल रही है। उस पहाड़ के अंदर ब्लास्ट होने से हमारी तरफ के पहाड़ भी खिसक सकते हैं, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
मंत्री ने कहा कि उन्होंने दादरी जिले के बाढ़डा क्षेत्र के पिचौपा गांव का भी दौरा किया। उस गांव में माइनिंग पूरी तरह से बंद है। माइनिंग जोन में कोई खनन नहीं हो रहा है। उस क्षेत्र में एक स्टोन क्रैशर है, जहां शिव शक्ति स्टोन क्रैशर की बेल्ट से एक पत्थर स्लिप होकर एक सुभाष नाम के मजदूर के पैर में लगा, जिससे उसके पैर पर मामूली चोट आई। उसका ईलाज करवा दिया गया। इसके अलावा, दादारी जिले के कलियाणा गांव में खसरा नंबर-216 में एसबीपीआईएल माइनिंग कम्पनी के द्वारा सरकार का लगभग 30 करोड़ रुपया जमा नहीं करवाया था। इस फर्म को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए।
20 वर्ष या इससे अधिक समय से पंचायती जमीन पर काबिज लोगों को दिया जाएगा मालिकाना हक
विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 20 वर्ष या इससे अधिक समय से पंचायती जमीन पर 500 गज तक काबिज लोगों को मालिकाना हक देने के लिए विधानसभा में बिल पेश किया। इसके अनुसार, 20 वर्ष या इससे अधिक के कब्जाधारी को मालिकाना हक दिया जाएगा। वर्ष 2000 से पहले किसी व्यक्ति ने ग्राम पंचायत की जमीन पर मकान बना लिया, तो वह मकान तालाब के अंदर न आता हो, फिरनी को प्रभावित न करता हो और कृषि भूमि में न आता हो, तो उनको कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक दिया जाएगा।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*