जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राकेश कालिया ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
मुख्यमंत्री ने राकेश कालिया को उप-चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र के लोगों की जीत है जिन्होंने एक ईमानदार व समर्पित व्यक्ति को चुना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार गगरेट क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के लिए हरसम्भव सहायता प्रदान करेगी।
विधायक राकेश कालिया ने गगरेट में प्रचार के दौरान अपना कीमती वक्त प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित सुशासन और कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी नीतियों तथा योजनाओं का परिणाम है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*