‘समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास‘ के थीम पर तैयार की गई है झांकी
पैरालम्पिक के मेडल विजेता खिलाड़ी होंगे झांकी पर आकर्षण का केन्द्र
चंडीगढ़, 23 जनवरी- “हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक हरियाणा की झलक इस बार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर दिखाई देगी, जो कि समस्त हरियाणा वासियों के लिए गर्व की बात है।”
ये विचार वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में मीडिया से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण द्वारा हरियाणा की धरती पर दिए गए श्रीमद्भगवद गीता के ज्ञान से लेकर आधुनिकता के पथ पर बढ़ रहे समृद्ध हरियाणा की तस्वीर प्रस्तुत की जा रही है। ‘समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास‘ के थीम पर तैयार की गई झांकी में जहां एक ओर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के तौर पर गीता के ज्ञान को दर्शाया गया है, वहीं दूसरी ओर आईटी के प्रयोग से फसल का ब्यौरा भरते और अपनी उपज का भाव देखते किसान के साथ खेलों में स्पोर्टस पावर के तौर पर उभरते हरियाणा की झलक दिखाई देगी। हमारे पैरालम्पिक के मेडल विजेता खिलाड़ी नामत: नितेश कुमार(बैडमिंटन), हरविन्द्र सिंह(शूटिंग), योगेश कथूनिया (डिस्कस थ्रो), अरूणा तंवर (ताइक्वांडो) और तरूण ढिल्लो (बैडमिंटन) झांकी पर आकर्षण का केन्द्र होंगें, जो कि देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। यहीं नहीं, झांकी के अंतिम भाग में पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप(पीपीपी) के अनूठे शहरीकरण मॉडल के रूप में विकसित हुए गुरूग्राम की गगनचुंबी ईमारतों का समूह भी नजर आएगा। हरियाणा का गुरूग्राम देश के प्रमुख आईटी सॉफ्टवेयर निर्यातकों में से एक है। यह झांकी सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा तैयार की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेशवासियों के लिए यह भी खुशी की बात है कि हरियाणा की झांकी लगातार चौथी बार और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में छठी बार कर्तव्य पथ पर प्रदेश की चहुंमुखी उन्नति और समृद्धि को प्रदर्शित कर रही है। प्रदेश के विकास की राह पर बढ़ते कदमों का श्रेय हरियाणा के मेहनतकश लोगों को देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेशवासियों की मेहनत के बल पर आज हरियाणा हर क्षेत्र जैसे कृषि, खेल, आईटी, औद्योगिकीकरण आदि में अग्रणी राज्य बना है।
वीरवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा की झांकी प्रदर्शित हुई। यह झांकी अब रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह में देशवासियों के समक्ष फिर से प्रदर्शित होगी।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
CM Bhagwant Singh Mann interacts with students at School of Eminence in Adampur; Schools
Punjab’s Industrial Policy 2026 Spurs ₹2,000 Crore Investments in Two Days: Sanjeev Arora*