कोविन पोर्टल पर लाभार्थी स्वयं कर सकते है टीकाकरण संबंधी विवरण ठीक
शिमला. स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविन पोर्टल पर किसी भी लाभार्थी के बारे में कोविड वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी में कोई गलती पाई जाती है तो लाभार्थी स्वयं कोविन पोर्टल पर लाग-इन कर उसे ठीक कर सकता है, जिसकी सुविधा अब कोविन पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण करवाने वाले प्रत्येक लाभार्थी का डाटा कोविन पोर्टल पर उपलब्ध होता है और यदि किसी लाभार्थी के वैक्सीनेशन संबंधी डाटा में कोई गलती पाई जाती है तो वे लाभार्थी उसे स्वयं पोर्टल पर जा कर ठीक कर सकता है। लाभार्थी को पोर्टल पर वैक्सीनेशन संबंधी डाटा को ठीक करने के लिए किसी भी अस्पताल या किसी वैक्सीनेशन सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी कोविन पोर्टल पर वैक्सीनेशन दिनांक, वैक्सीनेशन टाइप, वैक्सीनेशन की स्थिति और वैरीफिकेशन सहित अन्य जानकारियों को स्वयं ठीक कर अपडेट कर सकते है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है