शिमला. नगर निगम चुनावों में पार्टी को मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस पार्टी प्रदेश में होने वाली चुनावों को जीतने के लिए रणनीति बनाने में जुटी है। कांग्रेस ने मंडी के लोकसभा चुनाव एवं फतेहपुर और जुब्बल –कोटखाई के विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी भी मैदान में उतार दिए हैं। जीत की रणनीति बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला धर्मशाला में पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ मंथन के लिए आए। लेकिन राजीव शुक्ला के मंथन अभियान में नेताओं के बीच गुटबाजी सामने आती रही तो कहीं विरोध का सामना करना पड़ा। पहले तो फतेहपुर में स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह को टिकट देने का विरोध होता रहा तो बीच में कुछ नेताओं के समर्थक प्रदेशाध्यक्ष बनाने की मांग भी करते सुने गए। वहीं राजीव शुक्ला के साथ डिनर और ब्रेकफास्ट की डिप्लोमेसी में दिग्गज नेताओं के बीच देखी गई।
राजीव शुक्ला के इस मंथन अभियान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री जीएस बाली, सुधीर शर्मा, आशा कुमारी, कांगड़ा के ओबीसी नेता चंद्र कुमार सहित विधायक भी हाजिर हुए।
राजीव शुक्ला ने सभी नेताओं से उपचुनाव को लेकर चर्चा की और प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की गई। जुब्बल कोटखाई में रोहित ठाकुर का नाम लगभग फाइनल ही है लेकिन फतेहपुर में भवानी सिंह के नाम पर विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं। मंडी लोकसभा के लिए पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा के साथ पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का नाम भी लोकसभा प्रत्याशी के रुप में चर्चा में रहा है।
राजीव शुक्ला ने सभी नेताओं को कड़े शब्दों में संदेश दिया कि सभी एकजुटता के साथ काम करें जिससे तीनों उपचुनावों को जीता जा सके। उपचुनाव जीतने के बाद ही प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस के पक्ष में महौल तैयार होगा और कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। इसके लिए जरुरी है कि पार्टी के सभी नेता एकजुटता से कार्य करें।
राजीव शुक्ला के द्वारा नेताओं को पढ़ाए गए एकजुटता के पाठ के बाद भी सीनियर नेताओं के बीच डिनर और ब्रेकफास्ट के बहाने शक्तिप्रदर्शन की राजनीति होती हुई दिखी। जहां कांगड़ा में पूर्व मंत्री जीएस बाली के डिनर में कुछ नेता पहुंचे जिनमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के साथ सहप्रभारी गुरकीरत सिंह, संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, हर्षवर्धन, विप्लव ठाकुर, चंद्रेश कुमारी, राजेश धर्माणी, हर्ष महाजन शामिल हुए तो कांगड़ा में ही दूसरे दिन सुबह का ब्रेकफास्ट कांगड़ा के विधायक पवन काजल के घर पर हुआ। काजल के घर मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, आशीष बुटैल, सुंदर सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, विप्लव ठाकुर, कुलदीप पठानिया, जगजीवन पाल, यादविंद्र गोमा, अजय महाजन, पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार, किशोरीलाल, केवल सिंह पठानिया ने हाजिरी लगाई। मुकेश अग्निहोत्री धर्मशाला में रहते हुए भी बाली के डिनर में नहीं पहुंचे, इस बात की भी चर्चा हो रही है। इस तरह पार्टी के सीनियर नेताओं का अलग-अलग अपने समर्थकों के साथ डिनर और ब्रेकफास्ट चर्चा का विषय है।
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance