शिमला. एचपीएमसी के परवाणु संयंत्र से लाखों को जूस गायब हो गया है। जिससे अब एचपीएमसी के अधिकारी सवालों के घेरे में आ गए हैं। मार्च माह की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि परवाणु संयंत्र में लगभग 1210 मीट्रिक टन सेब का कंसेट्रेट जूस रखा गया था। जांच में आया कि इसमें से 18.50 मीट्रिक टन जूस कम पाया गया है। लाखों रुपए के जूस कम होने के गोलमाल की सरकार ने जांच शुरु कर दी है। हार्टीकल्चर विभाग के सचिव ने स्पेशल जांच टीम का गठन किया जिसने जांच शुर कर दी है। सूत्रों की माने तो जांच टीम को पता चला है कि जूस कम होने की मात्रा और बढ़ सकती है। जांच में अब पता चलेगा कि जूस कैसे कम हो गया। कहीं इसमें किसी प्रकार का घोटाला तो नहीं हुआ है। अगर घोटाला हुआ है कि इसमें कौन से कर्मचारी और अधिकारी शामिल है, यह सब जांच में पता चलेगा। जानकारी के मुताबिक एचपीएमसी के परवाणू संयंत्र में लगभग 1210 मीट्रिक टन सेब का कंसंट्रेट जूस (गाढ़ा जूस) रखा गया था। जांच की गई तो कुल 18.50 मीट्रिक टन जूस कम पाया गया। यह मामला एचपीएमसी प्रबंधन के संज्ञान में आया तो उच्च अधिकारी हरकत में आए।
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
हर शुक्रवार डेंगू ते वार: स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अपने कैबिनेट साथियों के घरों का निरीक्षण, डेंगू से लड़ने के लिए सामूहिक यत्नों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया
उड़ता पंजाब’ से ‘बदलता पंजाब’: ‘आप’ ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला: अरविंद केजरीवाल
डॉ. रवजोत सिंह द्वारा औचक निरीक्षण जारी; सुबह-सुबह होशियारपुर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
पंचायतें गौ-चरान की भूमि को ठेके पर देती है, अब उस पैसे का उपयोग गौशालाओं के लिए किया जाएगा- मुख्यमंत्री
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और डाइट संस्थानों का होगा पुनर्गठनः मुख्यमंत्री
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*