पुंछ सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए जिला पलवल के उपमंडल होडल के लांस नायक शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज गांव नगला मोहम्मदपुर पहुंचे।
उन्होंने शहीद दिनेश कुमार शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीद को नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और पूरा क्षेत्र उनके परिवार के साथ खड़ा है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहीद दिनेश कुमार शर्मा के परिजनों को सरकार की योजना के अनुसार आर्थिक मदद व सुविधाएं दी जाएंगी। शहीद के पिता ने गांव में ढाई बीघा जमीन पर पार्क बनाने की बात कही जिस पर मुख्यमंत्री ने शहीद के नाम पर पार्क बनवाने का आश्वासन दिया।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*