सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग ने कहा कि यह लगातार चौथी बार है जब हरियाणा राज्य की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर चलने का गौरव प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में ‘खेलों में नंबर वन-हरियाणा’, वर्ष 2023 में ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’, वर्ष 2024 में ‘मेरा परिवार-मेरी पहचान’ थीम पर हरियाणा की झांकियों का सफल संचालन किया जा चुका है। इस बार हरियाणा की झांकी ‘समृद्ध हरियाणा-विरासत और विकास’ थीम पर चयनित हुई है।
उन्होंने बताया कि झांकी का निर्माण कार्य रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर श्री के.एम. पांडुरंग ने झांकी प्रदर्शित करने वाले लोक कलाकारों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance