मंडी, 23 जुलाई । सहायक आयुक्त संजय कुमार ने आज यहां बताया कि भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी से प्राप्त सूचना के अनुसार 25 जुलाई, 2021 को राजकीय वल्लभ महाविद्यालय, मंडी में सेना भर्ती के लिए जो लिखित परीक्षा आयोजित की जानी थी, उसे कोरोना तथा अत्याधिक बरसात को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की आगामी तिथि बाद में समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित कर दी जायेगी ।
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*