मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले न सिर्फ भारत की पहली महिला शिक्षिका थी, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता थी।
मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले के सम्मान में हरियाणा सरकार ने राजकीय महिला कॉलेज, लोहारू, भिवानी का नाम माता सावित्री बाई फुले के नाम पर रखा है।
श्री नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ के लोगों को सौगात देते हुए कहा कि बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो के विस्तार के प्रस्ताव पर राज्य सरकार द्वारा तीव्र गति से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ नगर परिषद को मानदंड पूरा होने पर नगर निगम बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लाइन पार फाटक पर अंडरपास के निर्माण, बहादुरगढ़ सड़क के नवीनीकरण, पुरानी कोर्ट के साथ लगती खाली पड़ी जमीन पर पार्क विकसित करने और पुराने बस अड्डे के साथ लगती खाली जमीन पर व्यायामशाला-योगशाला बनाने के संबंध में फिजिबिल्टी चैक करवाकर इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों को सरकार द्वारा नियमित किया जा चुका है और उनमें मुलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यदि ऐसी अनाधिकृत कॉलोनियों की जानकारी मिलती है तो उन्हें भी मानदंड पूरा करवाकर नियमित किया जाएगा।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधूरे पड़े उत्तरी बाईपास के निर्माण तथा नई अनाज मंडी के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड- 7 और 10 में छठ पूजा घाट बनाए जायंगे। मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*