शिमला,. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि शिमला शहर को आधुनिक व सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि शिमला पहाड़ो की रानी का अंतरराष्ट्रीय बैभव फिर से बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा।
आज शिमला नगर निगम के विभिन्न वार्डो लोअर बाजार,जाखू,संजोली वार्डो में पार्टी प्रत्यशियों उमंग बंगा,अतुल गौतम,ममता चंदेल,अंकुश वर्मा ,के पक्ष में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनावों में भाजपा का घोषणा पत्र लोगों को गुमराह करने के लिए एक प्रयास मात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व में भाजपा की सरकार थी,नगर निगम उन्ही का था,बावजूद इसके शिमला में न तो लोगों की समस्याओं को हल करने का कोई प्रयास किया गया और न ही सुविधाओं में कोई विस्तार हुआ।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने शिमला शहर के लिये अनेक योजनाओं पर काम शुरू कर दिया हैं। इसके तहत शिमला में 24 घन्टे सातों दिन शुद्ध पेयजलापूर्ति,सड़को पर ट्राफिक व्यवस्था सुचारू करने व शिमला को ग्रीन बनाने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोप वे ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक मतों से पार्टी प्रत्यशियों को जीत के लिये अपना बहुमूल्य वोट दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी वादे वचनबद्धता दी है उसे वह हर हाल में पूरा करेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में करारी हार से सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को नगर निगम चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ल लोगों ने भाजपा की नीतियों व निर्णयों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनी हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम भी कांग्रेस का ही बनेगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह नगर निगम में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दे जिससे शिमला शहर फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से परी पूर्ण हो सकें।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*