शिमला. मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरुप शर्मा की आत्महत्या मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। कांग्रेस ने विधानसभा में मांग की है कि उनकी आत्महत्या की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि जब रामस्वरुप शर्मा का बेटा आत्महत्या पर सवाल उठाए हैं और जांच की भी मांग की है। इस पर कांग्रेस के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि हम सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार क्यों नहीं कहती कि वह आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। आज कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से रामस्वरुप शर्मा की आत्महत्या प्रकरण की चर्चा की जाए और सीबीआई जांच की सिफारिश की जाए। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि अगर परिवार वाले चाहेंगे तो जांच की सिफारिश की जाएगी लेकिन अब सरकार नहीं कर रही है। अब तो रामस्वरुप शर्मा के पुत्र ही जांच की मांग कर रहे हैं। सदन में रामस्वरुप आत्महत्या के मामले में चर्चा न होने पर कांग्रेस ने वॉकआउट किया है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*