प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत न्यूनतम वित्तीय लाभ की नौवीं किश्त जारी की। इस किश्त के तहत देश के 9.75 करोड़ किसान परिवारों को 19500 करोड़ रुपये वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शिमला से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह योजना छोटे और सीमान्त किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की आय सहायता 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किश्तों में प्रदान करने के लिए 24 फरवरी, 2019 को शुरू की थी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के कुल सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का लगभग 13.62 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 9.97 लाख कृषक परिवार हैं, जिनमें से लगभग 89 प्रतिशत छोटे और सीमान्त किसान हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक राज्य के 9.32 लाख पात्र किसानों को 1350 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है