चण्डीगढ़, 1 फरवरी – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की दो परियोजनाओं और सोहना व पटौदी निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों की मुरम्मत के लिए 146.57 करोड़ रूपये से अधिक की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के लिए 135.33 करोड़ रूपये की दो परियोजनाओं के लिए राशि को मंजूरी दी है। इस राशि से पंचकूला शहर से गुजरने वाली दो जलधाराओं का सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार होगा। इन जलधाराओं में एमडीसी से राजीव-इंदिरा कॉलोनी, पंचकूला तक और पंचकूला में सेक्टर-1 से औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 तक सिंह नाला चौराहा शामिल है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोहना व पटौदी निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों की मुरम्मत के लिए 1124.46 लाख रूपये की राशिको स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों में सोहना निर्वाचन क्षेत्र में नूह जिले में पलवल सोहना रोड
से जौरासी तक की 7 किलोमीटर सड़क के लिए 722.97 लाख रूपये से बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि पटौदी निर्वाचन क्षेत्र की 5 सड़कें, जिनमें गुरुग्राम जिले में एचएनपीपी रोड से शमशान घाट भोरा कलां तक सीसीबी की रिलेइंग और री-फिक्सिंग प्रदान करने के लिए 10.97 लाख रूपये, गुरुग्राम जिले में ढाणी शंकरवाली तक आंतरिक सड़क निर्माण के लिए 33.43 लाख रूपये, गुरुग्राम जिले में गांव शेरपुर से हकदरपुर तक नई सड़क के लिए 67.97 लाख रूपये, गुरुग्राम जिले में गढ़ी नत्थेखां से मुसेदपुर तक नई सड़क के निर्माण के लिए 134.21 लाख रूपये और जसाट से गांव चोकी नंबर 1 तक तक नई सड़क के निर्माण के लिए 154.91 लाख रूपये की राशि को मंजूरी प्रदान की गई है।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*