कांगड़ा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की कोई भी राजनीतिक दल महिलाओं को आगे बढ़ने के उतने मौके नहीं देता, जितने अवसर भाजपा में मिलते हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में पिछले दिनों हुए विस्तार में सात और महिला मंत्रियों को शामिल किया गया था, इसके साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भजापा महिला मोर्चा ज़िला नूरपुर की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग किया, बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रेष्ठता ठाकुर द्वारा की गई, बैठक में मंडल अध्यक्ष निर्मला पठानिया, विधायका रीटा धीमान एवं ज़िला के सभी बूथ पालिका, सहेली व सखी ने भाग लिया। खन्ना ने कहा की केंद्र में भाजपा सरकार ने स्व सुषमा स्वराज को देश की विदेश मंत्री बनाया था, लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को बनाया था। हिमाचल के मंत्रिमंडल में महिला को स्थान दिया है, उप मुख्य सचेतक भी महिला को बनाया, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन व मेयर पद पर भी महिलाओं को स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी जीत के लिए महिला मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहेगी, महिला मोर्चा 2022 के मिशन रिपीट के लिए पूरी तरह तैयार है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
CM Bhagwant Singh Mann interacts with students at School of Eminence in Adampur; Schools
Punjab’s Industrial Policy 2026 Spurs ₹2,000 Crore Investments in Two Days: Sanjeev Arora*