उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मंगलवार प्रातः 11 बजे एमसी पार्क से करेंगे शुभारंभऊना (9 अगस्त)- जिला ऊना में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की मार्केटिंग के लिए इन्हें सोमभद्रा ब्रांड का नाम दिया गया है। सोमभद्रा ब्रांड का शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मंगलवार प्रातः 11 बजे एसपी पार्क में करेंगे। यह जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव ठाकुर ने कहा कि जिलाधीश राघव शर्मा स्वयं सहायता समूहों के लिए यहां पर एक मेले का शुभारंभ भी करेंगे, जो रक्षा बंधन तक चलेगा, जिसमें जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बिक्री के लिए रखे जाएंगे।संजीव ठाकुर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए अब पैकिंग मैटिरियल भी डीआरडीए ही मुहैया करवाएगा। जिस पर ब्रांड का नाम सोमभद्रा अंकित होगा। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूह खाद्य पदार्थ और रोजमर्रा के उत्पाद बनाने से जुड़े हुए हैं, जिनमें अचार, तेल, सेवइयां, बड़ियां, सिरका, शहद आदि तैयार किए जाते हैं। इन उत्पादों को महिलाएं तैयार करती हैं तथा ग्रामीण विकास विभाग इनको बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध करवा रहा है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है