चंडीगढ़, 26 नवंबर, 2025
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना भोगपुर, जिला जालंधर में तैनात ए.एस.आई. जसविंदर सिंह को 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जालंधर शहर के मकसूदां निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।
जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता को थाना भोगपुर में दर्ज एक मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। उस मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता को गिरफ्तार न करने, पिस्तौल की बरामदगी न दिखाने और पहले से गिरफ्तार आरोपी सुरजीत सिंह के लिए आगे पुलिस रिमांड न मांगने के बदले एस.एच.ओ. राजेश कुमार के नाम पर 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने वह बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी जिसमें आरोपी ए.एस.आई. 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता की गुजारिश पर रिश्वत की राशि को कम करके 2 लाख रुपये कर दिया गया था। जांच के दौरान एस.एच.ओ. राजेश कुमार द्वारा रिश्वत मांगने के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि आगे की जांच में एस.एच.ओ. की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.
मंत्री अरोड़ा ने नगर निगम आयुक्तों, शहरी विकास के ए.डी.सी. तथा सुधार ट्रस्टों के ई.ओ. के साथ की बैठक, स्थानीय निकायों के सभी कार्यों की ली समीक्षा*
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा हल्का गढ़शंकर के विभिन्न गांवों की लिंक सड़कों का उद्घाटन
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February