धर्मशाला/देहरा,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के लिए सुनहेट में चुनाव प्रचार किया और इनके पक्ष में वोट की अपील की।
बिंदल ने कहा कि प्रदेश में मित्रो की सरकार है जो कि प्रदेश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। आए दिन सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के अनेकों आरोप लग रहे हैं, ऐसा प्रतीत होता है की सरकार माफिया राज की गिरफ्त में है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा स्थित राशन गोदाम से करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के राशन घोटाले से सब अवगत ही है, कांग्रेस सरकार ने यह बड़ा घोटाला सामने आए तो विभाग जागा और विभाग ने सख्त रुख अपनाया। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम का देहरा में राशन गोदाम है, जहां से क्षेत्र की 100 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत दालें, चीनी, नमक, तेल, गंदम, आटा और चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री पहुंचती है। लेकिन बीते माह गोदाम से करीब एक करोड़ कीमत का राशन गायब हो गया। गोदाम में इस राशन की एंट्री है, लेकिन उचित मूल्य की दुकानों पर यह राशन नहीं पहुंचा। डिपो संचालकों ने जब विभाग से इस बात की शिकायत की तो यह घोटाला उजागर हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय अनेकों विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं।
बिंदल ने कहा वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, आए दिन प्रदेश में गोलीकांड हो रहे हैं बिलासपुर और बीबीएन, नालागढ़ जैसे क्षेत्र इस बात के साक्षी है। बिलासपुर में एसपी ऑफिस एवं न्यायलय के बाहर गोली चली और गोली चलने वालो को हायर किया गया था, वहां के पूर्व विधायक और उनका बेटा इस गोलीकांड में प्राइम सस्पेक्ट है। बीबीएन इलाके में खेल प्रतियोगिता के दौरान गोली चलाई गई, दिन दहाड़े गोली चलना हिमाचल प्रदेश के लिए अति दुर्भागपूर्ण है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*