चंडीगढ़, 8 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने परिवहन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और आपसी जानकारी साझा की। इस अवसर पर श्री विज ने हरियाणा में परिवहन से संबंधित कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की और केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके पश्चात श्री विज ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब दिल्ली राज्य के विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी ने विजय पताका फहराकर पूरे देश के लिए शुभारंभ किया है और अब यह विजय यात्रा दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी जारी रहेगी।
श्री विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा से अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा छोड़ा है, जो जहां-जहां जाएगा, वहां-वहां भाजपा की विजय होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदलते हुए काम करने की राजनीति शुरू की है, जो जनता को पसंद आ रही है।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि शीश महल, जिसे आम आदमी पार्टी ने अपनी जीवनशैली प्रदर्शित करने के लिए बनाया है, वही उनकी राजनीति का पतन का कारण बनेगा। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी ने अब तक किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है और उनकी उपेक्षा की है। पंजाब में किसानों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आप पार्टी किसी अनहोनी की प्रतीक्षा कर रही है ताकि उसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा सके।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
CM Bhagwant Singh Mann interacts with students at School of Eminence in Adampur; Schools
Punjab’s Industrial Policy 2026 Spurs ₹2,000 Crore Investments in Two Days: Sanjeev Arora*