-राष्ट्रसंत महायोगी गुप्तिसागर महाराज ने दिया आशीर्वाद
-नायब सैनी – मोहनलाल की जोड़ी अमर रहेगी – गुप्तिसागर महाराज
सोनीपत, 14 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली को एक अनोखा आशीर्वाद मिला है। राष्ट्रसंत महायोगी गुप्तिसागर महाराज ने इस जोड़ी को अमर रहने का आशीर्वाद दिया है। गुप्तिसागर महाराज ने कहा कि जिस तरह से देश में कभी अटल आडवाणी की जोड़ी हुई, अब मोदी – शाह की जोड़ी है, उसी तरह हरियाणा में नायब सैनी और मोहनलाल बडौली की जोड़ी बेमिसाल है। उन्होंने इस जोड़ी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन दोनों ने हरियाणा प्रदेश के लिए बेहतरीन कार्य किया है। गुप्तिसागर महाराज ने नायब सैनी और मोहनलाल बडौली दोनों को कहा कि आप हमेशा ऐसे ही एक दूसरे के लेफ्ट राइट रहें और हरियाणा प्रदेश के लिए मिलकर काम करें। इस अनोखे आशीर्वाद के बाद नायब सैनी और मोहनलाल ने महाराज का आशीर्वाद लिया।
दरअसल, गन्नौर स्थित श्री गुप्तिधाम दिगम्बर जैन तीर्थ में मुख्यमंत्री नायब सैनी का विजय अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुए थे। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रसंत महायोगी गुप्तिसागर महाराज ने नायब सैनी और मोहनलाल बडौली की जोड़ी की प्रशंसा की और आशीर्वाद देते हुए कहा कि ये जोड़ी अमर रहेगी। गुप्ति सागर महाराज के इस आशीर्वचन के बाद वहां उपस्थित बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनसमूह ने जोरदार तालियां बजाकर अभिनन्दन किया। आपको बता दें कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में इस जोड़ी ने ही कमाल करके दिखाया था। सीएम नायब सैनी और अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की अगुवाई में ही भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरी थी और इतिहास रचते हुए तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब हुई थी।
————-
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*