शिमला. कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू दानवीर बनकर सामने आए। सुक्खू ने अपनी कमाई के 11 लाख रुपए कोविड राहत कोष में प्रदान किए। सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 11 लाख का चैक सौंपा। शायद सुक्खू पहले विधायक हैं जिन्होंने अपनी ही कमाई का 11 लाख कोविड फंड में दिया है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण देखा जा रहा है कि अभी तक सत्ताधारी दल के बहुत से नेता कोविड फंड में दान देते देखे गए लेकिन वह किसी संस्था और उद्योगपतियों के साथ आकर दान देते हैं। अपनी व्यक्तिगत कमाई से दान देने वाले नहीं कम ही दिखे। इस बारे में सुक्खू कहते हैं कि मैंने सब समाज से ही कमाया है। समाज ने मौका दिया तब ही मैं विधायक बना और वेतन के रुप में पैसे मिले। अब जब समाज को इस पैसे की जरुरत है तो मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके काम आऊं। इसी मकसद से मैंने अपनी कमाई से 11 लाख देने का निर्णय लिया है। सुक्खू कहते हैं कि वह चाहते हैं कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक सलाहकार समिति का गठन करे। जो प्रदेश के पांच बड़े अस्पतालों की जांच करे और पता करे कि जनता के इलाज के लिए अस्पतालों में किन सुविधाओं की कमी है। इस समिति के रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार सभी बड़े अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए। सुक्खू इससे पहले भी अपना वेतन कोविड फंड में देते रहे हैं। जिससे सुक्खू ने सियासत में रहकर मानवता की मिसाल कायम की है।
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
CM Bhagwant Singh Mann interacts with students at School of Eminence in Adampur; Schools
Punjab’s Industrial Policy 2026 Spurs ₹2,000 Crore Investments in Two Days: Sanjeev Arora*
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
Speaker Punjab Vidhan Sabha and Chief Minister extend warm welcome to the Governor of Punjab at Vidhan Sabha
The President of India has accepted the resignation of Dr. C.V. Ananda Bose, Governor of West Bengal.
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*