*पलवल के लोगों को जल्द मिलेगी लंबी दूरी की ट्रेनों की सुविधा- गौरव गौतम*
*पलवल रेलवे स्टेशन को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा*
चण्डीगढ़, 17 जनवरी – हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पलवल के महत्वपूर्ण रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास, रेलवे की परियोजनाओं व कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने से संबंधित मामलों पर चर्चा की।
खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने पलवल में लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को लेकर और कोरोना के समय से बंद हुई लोकल ट्रेनों को फिर से चलाने के लिए भी चर्चा की गई। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव व जल्द लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का भरोसा भी दिलाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वंदे भारत ट्रेन, स्थानीय ट्रेनों की जरूरतों, और पलवल में जंक्शन के विकास को लेकर चर्चा भी की। बैठक में रेल परिवहन को सशक्त और सुविधाजनक बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ।
खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के ट्रेन नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। यह विकास देश की आर्थिक प्रगति और जनहित के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*