शिमला,26 नवम्बर,प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट कर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिये उनका आभार व्यक्त किया।
नई दिल्ली में उनके कार्यालय में दोनों नेताओं ने प्रदेश में संगठन के कामकाज को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने उन्हें इस नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये शुभकामनाएं दी।
विनय कुमार ने राहुल गांधी को भरोसा दिलाया कि जो विश्वास उन्होंने उन पर जताया है उस पर वह पूरी मजबूती के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
राहुल गांधी ने विनय कुमार को सरकार और संगठन के पूरे तालमेल के साथ कार्य करने व संगठन की मजबूती के लिये कार्य करने को कहा।
इस बीच विनय कुमार ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर संगठन के कामकाज को लेकर उनसे उनका मार्गदर्शन लिया।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*