मुख्यमंत्री ने संभाला चुनाव प्रचार को मोर्चा, हर वार्ड में मिल रहा समर्थन, कांग्रेस सरकार के समय निगम में कांग्रेस होगी तो होगा तेजी से विकास
शिमला. शिमला नगर निगम पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने पूरी ताकत झौंक दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला निगम चुनावों में जीत के लिए मोर्चा संभाल लिया है। सुक्खू की सियासत पूरी तरह शिमला से शुरु हुई है। सुक्खू शिमला नगर निगम के लंबे समय तक पार्षद रहे हैं। शिमला से शुरु हुई सियासत के चलते सुक्खू आज मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हुए हैं। शिमला शहर के लोग सुक्खू के राजनैतिक संघर्ष से परिचित हैं। वह जानते हैं कि सुक्खू शिमला की समस्याओं से अवगत हंं और वह ही विकास को अंजाम दे सकते हैं। शिमला शहर में मुख्यमंत्री सुक्खू के साधारण और ईमानदार व्यक्तित्व के चलते कांग्रेस मजबूत हैं। शहर के लोग चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू हैं। निगम भी कांग्रेस का होगा तो विकास तेजी से होगा।
नगर निगम शिमला की सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस पार्टी जी-जान से जुट गई है। प्रदेश केमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लगातारदूसरे दिन शहर में धुआंधार प्रचार किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। मुख्यमंत्रीने शहर के आठ वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनाव प्रचार की शुरूआत वार्ड नंबर आठ बालूगंज से की, उन्होंने यहांकांग्रेस उम्मीदवार दलीप थापा के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का शिमला शहर में 40 हजार लीटरमुफ्त पेयजल आपूर्ति का वादा कोरा झूठ है। जब ट्रिपल इंजन की सरकार रही तब शिमला शहर के लिए कुछनहीं किया, अब कांग्रेस के सत्ता में आने पर शहर की जनता को झूठे सब्जबाग दिखा रहे हैं। भाजपा को इनचुनावों में घोषणा पत्र के बजाय बीते पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट पत्र जारी करना चाहिए था। जबअपनी सरकार में भाजपा लोगों को पानी मुहैया नहीं करा सकी, अब क्या कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलने की हदें पार कर दी हैं। जनता को भाजपा को कहना चाहिए किअब ठगना बंद करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार शिमला शहर को खोया वैभव लौटाएगी। शहर को तारोंके जंजाल से मुक्ति दिलाई जाएगी तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसे लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहर की तारें हटाकर और सुंदर बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च मंजूर कर दिएहैं। शिमला शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए भी राज्य सरकार काम कर रही है। जिन वार्ड मेंसीवरेज लाइन नहीं हैं, वहां के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए सीवरेज की व्यवस्था की जाएगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह खुद शिमला शहर के पार्षद रहे हैं, इसलिए शिमला शहर के लोगों कीसमस्याएं अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि विकास के लिए नगर निगम चुनाव में सरकार केसाथ चलें और कांग्रेस के प्रत्याशियों को वोट देकर सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने शहर मेंनियमों का थोड़ा बहुत उल्लंघन कर मकान बनाये हैं, उनके घरों को भी नियमित कर राहत प्रदान की जाएगी।
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister
CM directs retention of Lien to protect promotion avenues of CBSE Teachers
State Interest is Supreme; Congress Cannot Shift Its Financial Mismanagement Burden onto the Centre” — Dr. Rajeev Bindal