समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज शिमला में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मेधावी छात्राओं और महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को समान अधिकार और उन्हें सशक्त बनाने के लिए योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप बेटियां और महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि मेधावी बालिकाओं को पांच हजार रुपये प्रति मेधावी और महिला एचीवर्स को 2100 रुपये प्रति एचीवर्स प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है और प्रदेश सरकार भविष्य में भी बेटियों को प्रोत्साहन प्रदान करेगी।
कार्यक्रम के दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा की 10 मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों मंें उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 10 महिला एचीवर्स को सम्मानित किया गया।
.0.
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है