????????????????????????????????????
स्वर्णिम वाटिका में विभिन्न प्रकार के 800 पौधे रोपित किए जाएंगेवृक्ष ही मानव जीवन का आधार, मिलती हैं ऑक्सीजन व औषधियांः सतपाल सिंह सत्तीऊना, 9 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना वन मंडल के अंतर्गत झलेड़ा पुलिस लाइन के प्रांगण में स्वर्णिम वाटिका का लोकार्पण किया। उन्होंने वाटिका में भेड़ा पौधा रोपित किया। उन्होंने बताया कि इस वाटिका में लगभग 800 फलदार व औषधीय पौधे रोपित किए जाएंगे। इस अवसर पर वन विभाग कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने भी विभिन्न किस्मों के 150 पौधे रोपित किए।उन्होंने कहा कि ऊना जिला में मानसून मौसम के दौरान 170 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 1 लाख 35 हजार पौधे रोपे जा रहे हैं तथा अधिकतर पौधारोपण का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन पौधों की देखभाल करने के लिए पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों की मदद भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग के माध्यम से प्रत्येक नगर पार्षद और पंचायतों के प्रत्येक सदस्यों को पौधारोपण के लिए 51-51 पौधे प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि वनों का हमारे जीवन में अहम स्थान है। वन हैं तो हम हैं। वृक्षों को बच्चों के समान माना गया है इनकी देखभाल हमें अवश्य करनी चाहिए। हमें जब भी समय लगे पौधें अवश्य लगाने चाहिए व उसके संरक्षण का भी ध्यान जरुर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनके घर में बेटी है, उन्हें एक फलदार वृक्ष बेटी के नाम से जरुर लगाना चहिए। उन्होंने कहा कि हमारा कल वनों पर ही निर्भर है। पेड़ों से हमें मुफ्त ऑक्सीजन व औषधियां प्राप्त होती हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की आवश्यकता की अहम सीख मिली है, इसलिए कोराना काल में वनों का महत्व बहुत बढ़ा है।इससे पूर्व वन मंडलाधिकारी ऊना मृत्युंजय माधव ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, स्थानीय प्रधान, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव, डीएसपी कुलविंद्र सिंह, तहसीलदार ऊना, जिला खेल अधिकारी ऊना कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे।-0-
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance