पंजाब राज भवन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पंजाब और कज़ाकिस्तान के संबंधों को किया मजबूत
पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दुनिया को पंजाब की गौरवमय विरासत मानने का दिया निमंत्रण
शानदार इतिहास, समृद्ध विरासत और जीवंत आधुनिकता का संगम है पंजाब: सौंद
चंडीगढ़, 20 जनवरी:
पंजाब राज भवन में आज एक मनमोहक और रूहानी संगीत शाम आयोजित की गई, जिससे पूरा राज भवन पंजाब और कज़ाकिस्तान के सांस्कृतिक और संगीत वातावरण से गूंज उठा।
इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किए गए अथक प्रयासों की सराहना की।
कज़ाकिस्तान के कलाकारों का दिल से स्वागत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि संगीत हमेशा आत्मा को खुशी देता है और यह भाषा की रुकावटों को पार करके संस्कृतियों और सभ्यताओं को आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन ढ़ंग है।
राज्यपाल ने आगे कहा कि इस आकर्षक शाम ने पंजाब और कज़ाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत किया है।
पंजाब को एक योद्धाओं की भूमि बताते हुए, जहाँ महान बलिदान दिए गए हैं, गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पंजाब ने आने वाली पीढ़ियों को एक महान सांस्कृतिक विरासत दी है।
पंजाब द्वारा अंतरराष्ट्रीय मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कज़ाकिस्तान से आई सांस्कृतिक मंडली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम पंजाब की पर्यटन क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करते हुए अंतर-संस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की पंजाब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस संदर्भ में राज्य भवन, पंजाब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब की समृद्ध विरासत और राज्य को वैश्विक स्तर पर पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के प्रयासों पर जोर दिया।
कैबिनेट मंत्री सौंद ने दुनिया भर के लोगों को पंजाब की सुंदरता, विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेने का निमंत्रण दिया। उन्होंने सांस्कृतिक साझेदारी को और मजबूत करके पंजाब की पर्यटन संभावनाओं में और वृद्धि करने और एक ऐसे भविष्य के निर्माण पर जोर दिया जहां वैश्विक स्तर पर आपसी मित्रता प्रफुल्लित हो।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा अपने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और दुनिया भर के पर्यटकों को पंजाब की ओर आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इन पहलों में निर्बाध और आरामदायक यात्रा अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास, बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत सुरक्षा उपाय और वैश्विक स्तर पर आतिथ्य सेवाएं शामिल हैं।
पंजाब सरकार की इन योजनाओं में हरिमंदर साहिब, दुर्गियाणा मंदिर, जलियांवाला बाग आदि स्थलों को प्रदर्शित करने के लिए ठोस प्रयासों के माध्यम से विरासत को प्रोत्साहित करना और गांवों के पर्यटन को बढ़ावा देकर पंजाब के हरे-भरे जलगाहों और खूबसूरत मैदानों को प्रदर्शित करना शामिल है। इसके अलावा पर्यावरणीय प्रथाओं और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देकर पर्यटन को स्थायी रूप से प्रोत्साहित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।
सौंद ने विश्वास व्यक्त किया कि इन पहलों के माध्यम से पंजाब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए प्राथमिक स्थान के रूप में उभरेगा, जो जीवित विरासत के साथ-साथ आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करता है।
कैबिनेट मंत्री ने पंजाब की समृद्ध विरासत का आनंद लेने के लिए कज़ाकिस्तान के लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान संगीत, नृत्य और कला जैसी विधाएँ सभी सीमाओं को पार कर मानवता को एकजुट करती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की भूमि जीवंत संस्कृति और शाश्वत विरासत का संगम है, जो लंबे समय से भारतीय सभ्यता के लिए एक उजाला रही है। पंजाब अपनी रूहानी संगीत, भंगड़ा और गिद्दा जैसे तालबद्ध नृत्य और स्वादिष्ट पकवानों के लिए विश्व स्तर पर जाना जाता है, और इस विशेषता के साथ यह यहां आने वाले हर पर्यटक को एक अद्भुत और अविस्मरणीय सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है। मंत्री ने कहा कि सरसों का साग, मक्की की रोटी और लस्सी जैसे प्रसिद्ध पकवान पंजाब की मेहमाननवाजी और आतिथ्य का अभिन्न अंग बन गए हैं।
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
We’ve fulfilled every promise made to people of Punjab & remain committed to fulfilling every assurance in future as well: CM Bhagwant Singh Mann*
Proposed India–US trade deal could cripple Punjab’s farm economy & hurt rural livelihoods: Laljit Singh Bhullar*
CM Bhagwant Singh Mann interacts with students at School of Eminence in Adampur; Schools
Punjab’s Industrial Policy 2026 Spurs ₹2,000 Crore Investments in Two Days: Sanjeev Arora*