जिला अंबाला के गांव कड़ासन में स्वामी विवेकानन्द उत्थान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत
मुख्यमंत्री ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी करने का किया आह्वान
चंडीगढ़, 13 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलते हुए युवाओं के सपने को साकार कर रही है। हमारी सरकार ने युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां देने का काम किया है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक राज्य का हर युवा हुनरमंद बने और वित्तीय रूप से समृद्ध हो। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई योजनाएं बनाकर कारगर कदम उठाये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री सोमवार को जिला अंबाला के गांव कड़ासन में स्वामी विवेकानन्द उत्थान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। इस मौके पर स्वामी विवेकानन्द उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।
श्री नायब सिंह सैनी ने देश व प्रदेशवासियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश तीज और त्योहारों का देश है, जिसमें प्रत्येक पर्व का अपना एक विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और गौरव को विश्व में पहुंचाने का कार्य स्वामी विवेकानंद जी ने किया था।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से राजनीति में भागीदारी करने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमारी सरकार ने बिना पर्ची-खर्ची के 1 लाख 71 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी युवाओं को न केवल रोजगार दिया है बल्कि उनके रोजगार की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है। उन्होंने युवाओं से राजनीति में भागीदारी करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से आह्वान किया है कि उन्हें सक्रिय राजनीति में आगे आना चाहिए, क्योंकि युवा इस देश का भविष्य हैं।
काफिला रुकवाकर मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान रास्ते में काफिला रुकवाकर ग्रामीणों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को भी सुना। इस दौरान बिजली से जुड़ी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को समस्या के निवारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को अपने बीच पाकर बुजुर्ग प्रफुल्लित नजर आए और मुख्यमंत्री ने भी बुजुर्गों से आर्शीवाद प्राप्त किया।
इस मौके पर उपायुक्त श्री पार्थ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance