शहरी क्षेत्रों में लंबे पेड़ लगाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा
वन मंत्री ने नीम, बरगद और पीपल को सुरक्षित वृक्षों के रूप में घोषित करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने पर भी दिया जोर
चंडीगढ़, 15 मई:
वन एवं वन्यजीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज एक अनूठी पहल शुरू करते हुए विभाग के अधिकारियों को एक शहरी वानिकी परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में लंबे पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की सुरक्षा के लिए इनके चारों ओर ट्री गार्ड लगाए जाएंगे जिन पर विभाग का नाम लिखा होगा।
आज यहां एक बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत छायादार वृक्षों के साथ-साथ फलदार वृक्ष लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
एक और विशिष्ट कदम उठाते हुए श्री कटारूचक्क ने अधिकारियों को नीम, बरगद और पीपल को सुरक्षित वृक्षों के रूप में घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा जो कि इन वृक्षों के संरक्षण को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शिवालिक पहाड़ियों और उत्तरी क्षेत्र में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए, मंत्री ने राज्य में हरियाली के तहत रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से पौधे लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने की वकालत की। नानक बगीचियों और पवित्र वन के साथ ही हर विकास परियोजना में पारदर्शिता लाने पर जोर देते हुए, मंत्री ने कहा कि इन कार्यों के कार्यान्वयन में ढिलाई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य वनपाल (फॉरेस्ट फोर्स के प्रमुख) धर्मिंदर शर्मा, ए.पी.सी.सी.एफ. कम सी.ई.ओ. पनकैंपा सौरव गुप्ता, सी.सी.एफ.(हिल्स) निधि श्रीवास्तव, सी.एफ. उत्तरी संजीव तिवारी, सी.एफ. शिवालिक सर्कल श्री कन्नन, डी.एफ.ओ. होशियारपुर अवनीत सिंह, डी.एफ.ओ. पठानकोट धर्मवीर ढेरु, डी.एफ.ओ. रूपनगर हरजिंदर सिंह और दसूहा डिवीजन से दलजीत कुमार शामिल थे।
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
AS CM ANNOUNCES TO INCREASE SUGARCANE PRICE AT HRS 416 PER QUINTAL, PUNJAB CONTINUES TO LEAD THE COUNTRY BY GIVING HIGEST SUGARCANE PRICE
लालजीत सिंह भुल्लर ने 6 नव-पदोन्नत ए.आई.जी./सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अधिकारियों के कंधों पर लगाए स्टार
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में ए.एस.आई. गिरफ्तार
भाजपा हर तरह से संविधान को कमजोर कर रही है: वड़िंग
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज