राज्यपाल ने रिज पर फहराया तिरंगा
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज ऐतिहासिक रिज शिमला में 76वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने 22, जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट गगनदीप चौहान के नेतृत्व में शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, पंजाब पुलिस, राज्य पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सेवाएं, हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना कैडेट और भारत स्काउट्स एवं गाइड आदि की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।
विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करती झांकियां इस समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं।
किन्नौर, हमीरपुर, शिमला तथा मंडी से आए सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला-राजस्थान एवं उत्तराखंड के सांस्कृतिक दलों ने भी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारी तथा राज्यभर से आए लोग भी उपस्थित थे।
चुनाव टालने के बहाने बंद करे प्रदेश सरकार: रणधीर शर्मा
शिमला रोपवे प्रोजेक्ट में करोड़ों का घोटाला छिपाने में जुटी कांग्रेस सरकार — भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज
यौन उत्पीड़ने के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना
अनुराग सिंह ठाकुर ने शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के परिवार से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की हत्या पर आमादा, बार-बार टाल रही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव : राकेश जमवाल
कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज