*
*मंत्री ने राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान-2025 की शुरुआत की*
*हरियाणा सरकार ने योग को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा घोषित किया: डॉ. जयदीप आर्य*
चंडीगढ़, 18 जनवरी। हरियाणा के शिक्षा पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जब देश का बच्चा बच्चा योग का संकल्प लेगा तो देश-दुनिया में भारत सबसे ताकतवर देश बनेगा। इस विचार को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। यह बात उन्होंने। पानीपत स्थित आर्य पब्लिक स्कूल के सभागार में राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान 2025 की शुरुआत करते हुए कही।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। योग का इसमें अहम योगदान रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग दुनिया में लागू हुआ है। हमें मन , वचन व कर्म से इसे योग को अपनाना चाहिये। अच्छे विचारों से दुनिया बची है दुनिया का कल्याण योग में निहित है। सैकड़ों बच्चों ने सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति कार्यक्रम में दी।
शिक्षा पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नियमित रूप से योग करने वाला व्यक्ति किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिये। पहला सुख निरोगी काया है। योग रोग को काटने का मंत्र है।
वर्तमान समय में दुनिया ऐसी परिस्थितियों के दौर से गुजर रही है, इसके लिए योग ही एक मात्र जरिया है जो विश्व में शांति की स्थापना कर सकता है। प्रधानमंत्री के सबल प्रयास से देश एक बार फिर विश्व गुरु बनाने की तरफ बढ़ रहा है। आज हर गांव में योग को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योग स्वयं के साथ जोड़ने का जरिया है। रोजाना समय निकाल कर कम से कम 20 से 25 बार सूर्य नमस्कार करना है। शिक्षा के पाठ्यक्रम में योग को जोड़ा गया है। भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।
हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योग भारत का मूल व दार्शनिक तत्त्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बाबा राम देव ने निरंतर योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का प्रयास किया है। पूरे प्रदेश के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। माध्यमिक विद्यालय व एनसीआरटी ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर इसे सफल बनाने के निर्देश दिये हैं।
डॉ. जयदीप ने कहा कि यह 30 दिवसीय नमस्कार अभियान प्रमुख रूप से तीन विभूतियों को समर्पित है। स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस से प्रारंभ हुआ है। 23 जनवरी को इस कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इसके साथ जुड़ेगे। 12 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के अवसर मुख्यमंत्री नायब सिंह व स्वास्थ्य मंत्री को इसके लिए आमंत्रित किया है।
उन्होंने कहा कि 50 लाख से अधिक नागरिकों की इस कार्यक्रम में सहभागिता रहेगी। यह अभियान अपने आप में विश्व रिकॉर्ड बनाएगा ऐसी उम्मीद की जा रही है। हरियाणा सरकार ने योग को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा घोषित किया है। इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के वाइस चेयरमैन डॉक्टर रोशन लाल, एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक सुनील बजाज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance