अध्यात्म एवं सनातन परम्पराओं के विराट समागम का भी मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
भारतीय संस्कृति में कुंभ का एक विशेष महत्व – नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 6 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ गुरुवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अरैल पक्का घाट पर पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की तथा अध्यात्म एवं सनातन परम्पराओं के विराट समागम का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कुंभ का एक विशेष महत्व स्थान माना गया है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान हर सनातनी संगम में पवित्र डुबकी लगाना चाहता है। शास्त्रों के अनुसार कुंभ में डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसीलिए बड़े से बड़े ऋषि-मुनि और संत- महात्मा महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए विशेष तौर पर शामिल होने के लिए आते हैं।
उन्होंने त्रिवेणी संगम की विशेषता को बयां करते हुए कहा कि माँ गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम है, भारत की धरा पर यह दृश्य विहंगम है। तीर्थराज प्रयाग दर्शन महान, दिव्य और अद्भुत है महाकुंभ का स्नान। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बुजुर्गों को भी महाकुंभ में पवित्र स्नान का अवसर प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करते हुए महाकुम्भ को भी इसमें शामिल किया है। हर जिले से प्रयागराज के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रयागराज के महाकुंभ मेले में स्थापित गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम तथा कैलाशा नंद गिरी के आश्रम में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ोली व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
सुनील शर्मा बिट्टू : सत्ता की कुर्सी से विधानसभा पहुंचने की रणनीति
HP SET EXAM 2026 apply, through “Online” mode only
पंजाब में खेल संस्कृति को प्रफुल्लित करने के लिए जल्द तैयार होंगे 3100 खेल मैदान: हरजोत सिंह बैंस
Vyavastha Parivartan’ in action: HPSEBL digital reforms to save state exchequer Rs.16.83 Crore :CM
बच्चों का सपना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की संवेदनशील सोच से हुआ पूरा
HIM MSME FEST 2026
मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ किया
STATE ELIGIBILITY TEST-2026