कहा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा पर यमुना में गंदगी फैलाने का गलत आरोप लगा रहे हैं।
सोनीपत,28 जनवरी।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के यमुना नदी पर बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने सोनीपत में केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सोनीपत में स्थित सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और केजरीवाल का पुतला फूंका।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा की जनता यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि
हरियाणा वासियों पर आरोप लगाना गलत है। केजरीवाल यमुना नदी पर राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सफाया हो रहा है और बीजेपी पार्टी बहुमत से दिल्ली में सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जितना भी पानी यमुना नदी में जाता है वह साफ होकर मिलता है और हार देख कर आम आदमी पार्टी के नेता बौखलाए हुए हैं। केजरीवाल दिल्ली की जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता को आपदा पार्टी के नेता बताया। विरोध प्रदर्शन में राजीव जैन,डॉ ओमप्रकाश आत्रे,जिला महामंत्री नवीन मंगला, सोनिया मोर, इंदु वेलचा, बबिता कौशिक, शीला, मण्डल अध्यक्ष आरती शर्मा, गौरव भोला, नीरज सोनी, राजकुमार शर्मा, नीरज आत्रे, मनोज गुप्ता, शेखर आंतील, वेदपाल शास्त्री, श्रवण कौशिक, आज़ाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, राजकुमार कटारिया,वीरेंद्र सांगवान एसडीएम रिटायर सहित कहीं वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*