स्पीकर कुलतार सिंह संधवान जी ने पंजाब की सब्जियों और फलों को यूके और अन्य यूरोपीय देशों में निर्यात करने के लिए ब्रिटिश उप उच्चायुक्त चंडीगढ़ कैरोलिन रोवेट से चर्चा की।
चंडीगढ़, 6 फरवरी 2025
ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर चंडीगढ़ श्रीमती कैरोलिन रोवेट ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर माननीय सरदार कुलतार सिंह संधवां जी से मुलाकात की और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। श्रीमती कैरोलिन रोवेट ने पंजाब विधानसभा भवन को एक अद्भुत इमारत बताया और अपने इस दौरे को यादगार करार दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने फ्रांस, इंडोनेशिया, बहामास और हैती जैसे देशों में कार्य किया है।
स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां जी ने पंजाब की सब्जियों और फलों के निर्यात को लेकर श्रीमती कैरोलिन रोवेट से चर्चा की और इस संबंध में सहयोग मांगा, ताकि पंजाब के किसानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पंजाब की सब्जियों और फलों का जो स्वाद है, वह दुनिया में अन्य कहीं नहीं मिलता। उन्होंने विशेष रूप से फिरोजपुर की लाल मिर्च का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की सबसे बेहतरीन मिर्च है। उन्होंने बताया कि कृषि प्रसंस्करण को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं और पंजाब की खेती को ऊंचाई पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पराली जलाने की समस्या को खत्म करने के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में प्रमुख चुनौतियों के समाधान निकालने और आपसी विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां जी और श्रीमती कैरोलिन रोवेट ने अवैध प्रवास और इमिग्रेशन धोखाधड़ी को रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
स्पीकर जी, डिप्टी हाई कमिश्नर कैरोलिन रोवेट को अपने घर भी लेकर गए, जहां उन्होंने अपने बगीचे में उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जियां उन्हें दिखाईं। इसे देखकर कैरोलिन ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और अपने दौरे को यादगार बताया। इसके उपरांत माननीय स्पीकर जी ने उनसे विभिन्न अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर कैरोलिन रोवेट ने स्पीकर जी को एक टेबल कैलेंडर भेंट किया, जिसमें उनके द्वारा खींची गई दरबार साहिब अमृतसर सहित विभिन्न शहरों की सुंदर तस्वीरें थीं।
स्पीकर जी ने उन्हें एक शॉल, सम्मान पुरस्कार और अपने बगीचे में उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जियों की एक टोकरी भेंट स्वरूप दी।
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
AS CM ANNOUNCES TO INCREASE SUGARCANE PRICE AT HRS 416 PER QUINTAL, PUNJAB CONTINUES TO LEAD THE COUNTRY BY GIVING HIGEST SUGARCANE PRICE
लालजीत सिंह भुल्लर ने 6 नव-पदोन्नत ए.आई.जी./सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अधिकारियों के कंधों पर लगाए स्टार
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में ए.एस.आई. गिरफ्तार
भाजपा हर तरह से संविधान को कमजोर कर रही है: वड़िंग
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज