कैबिनेट मंत्री ने गांव पंघाल स्थित गौशाला के वार्षिक समारोह में की शिरकत
चंडीगढ़ , 13 जनवरी – हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन पर पूरा जोर दे रही है। गौशालाओं के विकास के लिए और इनमें पशुओं के रखरखाव के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गाय के गोबर से बनने वाली वाली खाद पर आधारित खेती करें, ताकि कीटनाशकों के चल रहे अंधाधुंध इस्तेमाल पर रोक लग सके, साथ ही प्राचीन पद्धति के अनुसार हम सभी को ऑर्गेनिक अनाज प्राप्त हो सके।
श्री गंगवा ने यह बात ने हिसार जिला के गांव पंघाल स्थित गौशाला के वार्षिक समारोह में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने गौशाला के निर्माण कार्यों के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम के बाद श्री रणबीर गंगवा ने आमजन की जन समस्याएं भी सुनी और उनके निपटारे बाबत संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थितजनों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार गौ-सेवा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में रखी जा रही सभी गायों की जानकारी का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। सरकार द्वारा गायों के रजिस्ट्रेशन पर ही बजट उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जो वादे किए जाते हैं उनको पूरा करने का भी काम करती हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार इस दिशा में लगी हुई है कि कैसे अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक भी सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच पाएं। बात चाहे युवाओं की हो या दूसरे वर्ग की, हर वर्ग को ख्याल में रख कर ही सरकार ने योजनाएं बनाई है। इसी के तहत बिना पर्ची बिना खर्ची युवाओं को नौकरियां देकर सरकार ने मिसाल बनने का काम किया है।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है