‘
‘‘कुछ लोगों के दिमाग में आज भी अंग्रेजों की आत्मा जिंदा है और वह लोगों को बताते हैं कि सारी शक्ति हमारे हाथ में है’’ – अनिल विज
‘‘किसी अधिकारी, किसी आईएएस, किसी आईपीएस या किसी राजनेता के हाथ में शक्ति नहीं है, शक्ति लोगों के हाथ में है, यह लोग ही हमे बनाते और हटाते हैं’’- विज
‘‘लोगों ने कई तानाशाही सरकारों को गिराकर धूल चटाई है, इसलिए आज के दिन हमें देश के प्रजातंत्र को अक्षुण्ण का प्रण लेना चाहिए’’ – विज
श्री विज ने अंबाला छावनी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सभी लोगों, नेताओं और अधिकारियों से की अपील-‘‘शक्ति का स्रोत इस देश का प्रजातंत्र’’
श्री विज ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनता को दी बधाई व शुभकामनाएं
अम्बाला, 26 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘प्रजातंत्र में शक्ति लोगों के हाथ में है, ताकत लोगों के हाथ में है। कुछ लोगों के दिमाग में आज भी अंग्रेजों की आत्मा जिंदा है और वह लोगों को बताते हैं कि सारी शक्ति हमारे हाथ में है। किसी अधिकारी, किसी आईएएस, किसी आईपीएस या किसी राजनेता के हाथ में शक्ति नहीं है, शक्ति लोगों के हाथ में है, यह लोग ही हमे बनाते और हटाते हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘‘लोगों ने कई तानाशाही सरकारों को गिराकर धूल चटाई है, इसलिए आज के दिन हमें देश के प्रजातंत्र को अक्षुण्ण का प्रण लेना चाहिए’’।
श्री विज ने आज यह अपील अंबाला छावनी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सभी लोगों, नेताओं और अधिकारियों से की। एसडी कालेज अम्बाला छावनी में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह भव्य और शानदार तरीके से मनाया गया। हरियाणा के उर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली और जिलावासियों के नाम अपना शुभ संदेश दिया। उर्जा मंत्री ने इससे पहले कालेज परिसर में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि भी भेंट की।
‘‘शक्ति का स्रोत इस देश का प्रजातंत्र है, शक्ति का स्रोत इस देश की जनता है और इस देश के लोग हैं जो यहां सरकार बनाते हैं और गिराते हैं’’ – विज
उन्होंने कहा कि ‘‘लोगों ने कई तानाशाही सरकारों को गिराकर धूल चटाई है, इसलिए आज के दिन हमें यह भी प्रण लेना चाहिए कि देश के प्रजातंत्र को अपशुद्ध रखने हेतू संघर्ष करने का आज हम संकल्प लेते हैं क्योंकि आज भी कुछ लोगों के दिमाग में तानाशाही जिंदा है और ये कुछ लोग आज भी कहते हैं कि शक्ति का स्रोत हम हैं, हम में है ताकत, जबकि शक्ति का स्रोत इस देश का प्रजातंत्र है, शक्ति का स्रोत इस देश की जनता है और इस देश के लोग हैं जो यहां सरकार बनाते हैं और गिराते हैं’’।
श्री विज ने कहा कि आज हम 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर आज यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराना मेरे लिए बड़े गर्व और सौभाग्य की बात है। खुशी के इस मौके पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि ‘‘मेरे लिए और भी ज्यादा सौभाग्य की बात है कि मैं जिस कॉलेज के प्रांगण से 1972 तक ग्रेजुएशन की और आज उसी कॉलेज के प्रांगण में देश की आन बान और सम्मान तिरंगा फहराने का अवसर प्रदान किया गया। मैं इस कॉलेज के सभी ज्ञात – अज्ञात शिक्षकों को झुक कर नमन करता हूं जिनकी बदौलत आज मुझे हरियाणा के प्रत्येक कोने तक काम करने का अवसर प्रदान किया गया है’’।
देश को आजादी दिलाने के लिए देशभक्त स्वतंत्रता सेनानियों ने किया लम्बा संघर्ष – विज
उन्होंने कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। आज इस अवसर पर, मैं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करता हूं। गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष किया। मैं आज इस मौके पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों के साथ-साथ उन जांबाज जवानों को भी सलाम करता हूं, जिन्होंने आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। श्री विज ने कहा कि सन 1857 की क्रांति सबसे पहले अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी। मेरठ में क्रांति शुरू होने से नौ घण्टे पहले यानि 10 मई, 1857 को हरियाणा के वीर सैनिक अंग्रेजों से जा टकराए। यहां से उठी चिंगारी ने न केवल प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का रूप धारण कर ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अंत किया, बल्कि आगे चलकर ऐसा जन-आन्दोलन खड़ा कर दिया, जिसके बलबूते पर हम सन 1947 में अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में सफल रहे।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में न्याय और समानता के लिए किए जा रहे काम – विज
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में न्याय और समानता के लिए जो काम किए जा रहे हैं, वे हमारे संविधान की आत्मा के अनुरूप हैं। सबसे कमजोर तबकों को प्राथमिकता देकर उन्हें सशक्त बनाने का जो प्रयास हुआ है, वह मोदी सरकार के मूलमंत्र ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ का साकार रूप है। आज देश और प्रदेश में जो आमूलचूल परिवर्तन तथा अभूतपूर्व सफलताएं हम देख रहे हैं, वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों भारतीयों को सशक्त बनाया गया है। इन पहलों से समाज के कमजोर वर्गों को बराबरी, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक फैसले देश के नव निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं। श्री राम मंदिर का निर्माण कर करोड़ों भारतीयों की आस्था को मजबूत करना, तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय और सम्मान दिलाना और अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाकर जम्मू-कश्मीर को राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल करना जैसे अहम निर्णय, देश को नई दिशा देने वाले कदम हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अवसर आने पर जम्मू कश्मीर को देश की मुख्यधारा में जोड दिया।
हमारी सरकार ने अंबाला के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े कदम उठाए हैं – विज
श्री विज ने कहा कि हमारी सरकार ने अंबाला के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े कदम उठाए हैं, जिससे यहां निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। अटल कैंसर केयर सेंटर 57 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। उपमंडल लघु सचिवालय भवन का निर्माण 42 करोड़ रुपये की राशि से किया गया है। जिला नागरिक अस्पताल के लिए 35 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से पांच मंजिला भवन तैयार किया गया है। सुभाष पार्क का नवनिर्माण और सौंदर्यीकरण 29 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है जहां अंबाला ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों से लोग भी आते है। अंबाला-दिल्ली मार्ग पर 26 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से ‘नई अनाज-सब्जी-चारा मंडी’ का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त स्पोट्र्स हॉस्टल 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। अम्बाला छावनी में आई.ओ.सी. सब-स्टेशन 66 के.वी. की क्षमता में वृद्धि की गई, नागरिक अस्पताल में फुट ओवर ब्रिज (एस्केलेटर ब्रिज) शुरू हुआ और गांधी ग्राउंड में 93.62 लाख रुपये की लागत से साइकिल ट्रैक, चारदीवारी व स्ट्रीट लाइटों का कार्य पूर्ण हुआ।
‘‘मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि एशिया के सबसे बडे शहीद स्मारक का उदघाटन दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी से करवाया जाए’’ – विज
उन्होंने कहा कि सन 1857 की क्रांति के अनसंग हीरोज की स्मृति को अमर बनाने के लिए जी.टी. रोड, अंबाला छावनी में करोड़ों रुपये की लागत से ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’ का निर्माण अंतिम चरण में है और यहां पर विभिन्न आजादी के संघर्ष से संबंधित चीजों को प्रदर्शित किया गया है ताकि यहां आने वाले आगंतुक 1857 में पहुंच जाए और महसूस कर सकें कि किस प्रकार से हमारी स्वतंत्रता सेनानियों से भारत को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि एशिया के सबसे बडे इस स्मारक का उदघाटन दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी से करवाया जाए जोकि आगामी 6 महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही, बैंक स्क्वायर- कम-शॉपिंग मॉल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। अंबाला में बन रहे डोमेस्टिक एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी, जो क्षेत्र के विकास को ओर गति देगा। उन्होंने कहा कि आज ही इससे सबंधित बैठक रखी गई जिसके लिए दिल्ली से आज अधिकारी यहां पर आ हुए हैं।
शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को दोगुना कर 1 करोड़ रुपये किया- विज
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को दोगुना कर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है, और वीरगति को प्राप्त हरियाणा के शहीदों के 416 आश्रितों को सरकारी नौकरियां भी प्रदान की गई हैं। हमारी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी विधवाओं की पेंशन को बढ़ाकर 40,000 रुपये मासिक किया है। साथ ही, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल की यातनाएं सहन करने वाले लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन को 20,000 रुपये मासिक किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा ‘म्हारा गाँव- जगमग गाँव’ योजना के तहत गांवों मे 24 घंटे बिजली दी जा रही है। ‘पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली’ योजना के तहत एक लाख घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि हरियाणा के हर घर में सोलर सिस्टम लगें और सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम को लगाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कल ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी बस अडडों पर सोलर सिस्टम लगाया जाए।
सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी – विज
श्री विज ने बताया कि गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक आने जाने की मुफ़्त सुविधा के लिए हैप्पी कार्ड जारी किए गए है। हरियाणा सरकार यात्रियों की सुविधा के लिए 650 नई बसें खरीदने जा रही है, इनमें 150 एसी बसें और 500 नॉन एसी बसें शामिल है। साथ ही, हमारी सरकार प्रदूषण मुक्त परिवहन के विकल्पों को तलाशने की ओर आगे बढ रही है। श्रम मंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारी सरकार श्रमिकों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। एनसीआर क्षेत्र में ‘ग्रेप-4 गुजारा भत्ता योजना-फेज-1 और 2’ के तहत 4.51 लाख पंजीकृत श्रमिकों को 230 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा, विभिन्न श्रमिक योजनाओं के तहत 73,697 श्रमिकों को 50.28 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। हमारी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और अब तक 1 लाख 75 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी है। इस कार्य के लिए उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सराहना की कि उन्होंने इस कार्य की शुरूआत करवाई है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भी इस कार्य को निंरतरता में करवाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले 27 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे है। आज युवाओं के सपने साकार हुए हैं और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा- विज
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए 5 लाख रुपये सालाना की मुफ्त इलाज सुविधा शुरू की है। हमने भी इसे हरियाणा में लागू कर दिया है और 45 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये तक का सालाना मुफ़्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 79 कॉलेज खोले हैं, जिनमें से 30 कन्याओं के लिए हैं। लड़कियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से हमने उनके लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं शुरू की हैं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। यह लाभ प्रदेश के 13 लाख से अधिक परिवारों को मिल रहा है। प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1 लाख 85 हजार महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका है।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance