*रादौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया दौरा*
*मौके पर लोगों की सुनी समस्याएं, दिया जल्द समाधान करने का आश्वासन*
चंडीगढ़, 18 जनवरी- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्व है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाओ और उन्हें बुरी आदतों, नशा आदि से बचाओ।
ये बातें कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज यमुनानगर के गांव ईशरपुर, मंडोली, कमालपुर, अकालगढ़, तीगरी, करेड़ा खुर्द तथा जठलाना का धन्यवादी दौरे के दौरान कही। साथ ही उन्होंने हलके की जनता का आभार भी व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचने पर गांवों के लोगों ने उनका पुष्प गुच्छ व फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने गांव के सरपंचों को स्टेडियम व लाइब्रेरी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अगर अच्छा खेलेंगे और पढ़ेंगे तो उन्हें बिना खर्ची-बिना पर्ची के अच्छी नौकरी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। हमारी सरकार ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य रह गए है या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही है तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को भाईचारे और एकता के साथ रहने का संदेश दिया।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ हलके की जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं और वे हलके की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे जनता के विश्वास व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगे। उनका ध्येय जनता की समस्याओं के समाधान एवं हलके में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि हलके की जनता की जीत है। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। गांव अकालगढ़ निवासियों ने बारात घर, गांव कमालपुर निवासियों ने बारातघर, फिरनी बनवाने, बरसाती पानी की निकासी करवाने तथा गांव कलानौर निवासियों ने रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के ठहराव, अम्बेडकर भवन की चारदीवारी, तालाब की सफाई व गांव का सौंदर्यीकरण, पशु चिकित्सालय, श्मशान घाट में शेड का निर्माण आदि कार्य करवाने की मांग की। कमालपुर में बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इसी पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने संधाला गांव के विकास कार्यों का उदाहरण दिया और सभी को संधाला गांव का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance