पंजाब में बसों के पहिए कल सोमवार से थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी तीन दिन के लिए हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल बताया कि 6,7,8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम रहेगा।
7 जनवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज पनबस, पीआरटीसी के मुलाजिमों द्वारा लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष चल रहा है। कर्मचारियों की जो मांग थी वह सरकार ने अभी तक पूरी नहीं की।
एक जुलाई 2024 को पंजाब सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस मुलाजिमों की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें हमारे मुख्य मांग थी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। ठेकेदारी सिस्टम खत्म करें, विभाग में नई बसें और किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करें, ट्रांसपोर्ट माफिया पर रोक लगाए, नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को शर्तों के साथ बहाल करें और साथ में विभाग को सही ढंग से चलाने की मांग और वेतन बढ़ाने की मांग की गई थी।
हड़ताल में किसान जत्थेबंदियां भी होंगी शामिल
बैठक के बाद सरकार और विभाग के अधिकारियों ने हमारे मांग को नजरंदाज किया।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*