महिला ने पति को जान से मारने के लिए सुपारी दे दी। महिला ने अपने आशिक को ही पांच लाख रुपये देकर पति का काम तमाम करने के लिए कहा। आशिक ने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया, लेकिन अपराध करने वाले अब गिरफ्तार हो चुके हैं।
पंजाब के पटियाला में एक महिला अपने पड़ोसी को दिल दे बैठी। महिला के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध बन गए। ऐसे में महिला का पति दोनों के बीच कांटा बन गया। महिला ने पति को ही रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। इसके बाद पति पर जानलेवा हमला करवाया। हालांकि उसकी जान बच गई। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
घटना पटियाला के गांव मंजाल की है। महिला के प्रेमी और उसके साथी ने महिला के पति पर फायरिंग की थी। जानलेवा हमले के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीन आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में घायल बलजिंदर सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर उर्फ गग्गी व उसका प्रेमी हरसिमनरजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव तेजा और उसका साथी करन सिंह उर्फ निखिल शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल 32 बोर समेत छह कारतूस, एक पिस्तौल 315 बोर समेत चार कारतूस और एक बाइक बरामद की है।
काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था महिला का पति
एसएसपी नानक सिंह ने बुधवार को एक पत्रकारवार्ता में बताया कि मनप्रीत कौर के अपने पड़ोसी हरसिमरनजीत सिंह के साथ संबंध थे। मनप्रीत का पति बलजिंदर सिंह कंबाइनों पर काम के सिलसिले में अकसर बाहर रहता है
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
AS CM ANNOUNCES TO INCREASE SUGARCANE PRICE AT HRS 416 PER QUINTAL, PUNJAB CONTINUES TO LEAD THE COUNTRY BY GIVING HIGEST SUGARCANE PRICE
लालजीत सिंह भुल्लर ने 6 नव-पदोन्नत ए.आई.जी./सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अधिकारियों के कंधों पर लगाए स्टार
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में ए.एस.आई. गिरफ्तार
भाजपा हर तरह से संविधान को कमजोर कर रही है: वड़िंग
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज