नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित कर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़ , 23 जनवरी- केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेती रहेगी।
उन्होंने आज करनाल के कमेटी चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए और उन्हें याद किया। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने जय हिंद के नारे के साथ, वहां मौजूद सभी लोगों को नेताजी के विचारों को जीवन में अनुसरण करने का आह्वान किया। इस मौके पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद मौजूद रहे।
केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आजादी के आंदोलन का बड़ा श्रेय दिया जाता है। उन्होंने नौजवानो को साथ लेकर आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनके चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी से हमेशा प्रेरणा लेती रहेगी और देश के प्रति अपना दायित्व निभाने से कभी पीछे नहीं रहेगी।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance