चंडीगढ़, 27 जनवरी
पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा की है। कैबिनेट मंत्री ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी हरकतों का उद्देश्य समाज में अस्थिरता पैदा करना है।
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने यहां जारी प्रेस बयान में कहा, “बाबा साहेब हमारे सम्मान का प्रतीक हैं। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब की दूरदर्शिता और समर्पण ने देश में समानता, न्याय और स्वतंत्रता की नींव रखी।” उन्होंने कहा कि हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे और दोषियों तथा षड्यंत्रकारियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस ने पंजाब सरकार के निर्देशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इस घिनौनी हरकत में शामिल दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस गंभीर मामले के असली षड्यंत्रकारियों को पकड़ने के लिए आगे जांच की जा रही है।
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने राज्य के सभी निवासियों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील करते हुए इस बात पर जोर दिया कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस घिनौने कृत्य के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
AS CM ANNOUNCES TO INCREASE SUGARCANE PRICE AT HRS 416 PER QUINTAL, PUNJAB CONTINUES TO LEAD THE COUNTRY BY GIVING HIGEST SUGARCANE PRICE
लालजीत सिंह भुल्लर ने 6 नव-पदोन्नत ए.आई.जी./सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अधिकारियों के कंधों पर लगाए स्टार
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में ए.एस.आई. गिरफ्तार
भाजपा हर तरह से संविधान को कमजोर कर रही है: वड़िंग
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज