*‘‘इन्होंने (केजरीवाल) झूठ का सहारा लेकर पार्टी बनाई थी, धोखे से पार्टी बनाई थी’’- विज*
*‘‘आप पार्टी के लोग गंदगी को दूर करते-करते हुए आप ही गंदे हो गए’’- विज*
चंडीगढ़, 29 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, कि हर समस्या का कारण समस्या के अंदर ढूंढना चाहिए, परंतु केजरीवाल जी हर चीज का कारण अपने से बाहर ढूंढते हैं’’।
श्री विज आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा, हरियाणा पर आरोप लगाकर दिल्ली में केजरीवाल चुनाव लड रहे है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि ‘‘दिल्ली में वायु गंदी हो गई, तब इन्होंने (केजरीवाल) नहीं देखा, लेकिन यूपी, बिहार, हरियाणा पर आरोप लगाते है, जबकि पहले ये (केजरीवाल) पंजाब का नाम लेते थे, लेकिन अब इनकी वहां पर अपनी पार्टी आ गई तो पंजाब का नाम नहीं लेेते है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘दस साल में ये (केजरीवाल) यमुना के पानी को साफ नहीं कर सकें, जिसका इन्होंने (केजरीवाल) लोगों को वायदा किया था। क्या तब इनको (केजरीवाल) नहीं पता था कि यमुना हरियाणा से आती है तब इन्होंने क्यों नहीं कहा, कि हम और हरियाणा मिलकर साफ करेंगे?, लेकिन इन्होंने (केजरीवाल) कहा कि हम साफ करेगें’’।
*‘‘ये (केजरीवाल) झूठ बोलने की एंटी एयरक्राफट गन है’’ – विज*
श्री विज ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘झूठ बोलने की ये (केजरीवाल) एके गन है। उन्होंने कहा कि यमुना में जो पानी हरियाणा की सीमा तक जा रहा है, उसकी जांच कर लें, और जो पानी दिल्ली से अंत में बाहर चला जाता है, यदि उसकी जांच करेंगें, तो सारा इतिहास सामने आ जाएगा, कि किस प्रकार से ये (केजरीवाल) झूठ बोलने की एंटी एयरक्राफट गन है’’।
*‘‘इन्होंने (केजरीवाल) झूठ का सहारा लेकर पार्टी बनाई थी, धोखे से पार्टी बनाई थी’’- विज*
उन्होंने कहा कि ‘‘इन्होंने (केजरीवाल) झूठ का सहारा लेकर पार्टी बनाई थी, धोखे से पार्टी बनाई थी। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे जी के आंदोलन में ये कहीं भी नहीं लिखा हुआ था कि राजनीतिक पार्टी बनाकर ये भ्रष्टाचार की गंदगी को दूर करेगें। राजनीतिक पार्टी बनाना इनके एजेंडे में नहीं था परंतु कुछ शरारती तत्वों ने उनकी (अन्ना हजारे) प्रसिद्धी का दोहन करते हुए इन्होंने (केजरीवाल) पार्टी बनाई और लोगों ने सोचा, कि यह अन्ना हजारे जी की सोच को आगे बढाएंगें’’।
*‘‘आप पार्टी के लोग गंदगी को दूर करते-करते हुए आप ही गंदे हो गए’’- विज*
श्री विज ने कहा कि ‘‘आप पार्टी के लोग गंदगी को दूर करते-करते हुए आप ही इतने गंदे हो गए जिसके तहत इनके कई मंत्री जेल होकर आ गए, और आज भी इनके मंत्री और स्वयं केजरीवाल जमानतों पर है, बरी नहीं हुए है। इसके अलावा, माननीय न्यायालय ने इनके ऊपर कुछ पाबंदियां भी लगा रखी है। श्री विज ने कहा कि जो चीज धोखे से बनती है उसका अंत आज भी बुरा और कल भी बुरा है’’।
‘‘ये (इंडी गठबंधन) विचारधारा के साथ नहीं है, सत्ता को कैसे लूटना है उसको मदेनजर रखते हुए यह गठबंधन बनाया गया है’’ – विज
चण्डीगढ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आप पार्टी एक साथ हैं, जबकि दिल्ली में ये एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘इंडी नामक गठबंधन है, ये कहीं से भी एक नहीं है, इसका नाम भी एक नहीं हैं, ये इंडिया नहीं ये आई डाट एन डाट डी डाट आई डाट ए है। ये जुडा हुआ नहीं है, ये बिखरा हुआ है और ये बिखरता ही रहेगा और ये कहीं पर मिल जाता है और कहीं बिखर जाता है। क्योंकि ये (इंडी गठबंधन) विचारधारा के साथ नहीं है, सत्ता को कैसे लूटना है उसको मद्देनजर रखते हुए यह गठबंधन बनाया गया है’’।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister