हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए दी बड़ी राहत
–
चंडीगढ़, 12 जनवरी – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए 184 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों के लिए 10393 मशीनों पर 122 करोड़ रुपये का अनुदान और 62 करोड़ रुपये का बोनस शामिल है।
इस मौके पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) न केवल किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा बल्कि उनके जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाएगा।
उन्होंने बताया कि खरीफ-2024 के दौरान प्रतिकूल मौसम की वजह से प्रभावित हुई कृषि और बागवानी फसलों के लिए 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने का फैसला लिया गया था। इसी क्रम में आज 62 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई।
इस योजना के तहत अब तक 860 करोड़ रुपये की बोनस राशि 8.18 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है।
फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों पर अनुदान देने के बारे में कृषि मंत्री ने बताया कि 10393 मशीनों पर 122 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह कदम पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान और उन्नत कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister