शिमला, डाॅ राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दिन-प्रतिदिन पूर्ण बहुमत के साथ जीत की ओर अग्रसर है।
डाॅ बिन्दल ने कहा कि शिमला क्षेत्र की जनता स्वीकार कर रही है कि भाजपा ने शिमला के विकास के लिए नए आयाम स्थापित किए हैं।
डाॅ बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल चार महीने में ही जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। नगर निगम चुनाव में एक भी ऐसी घोषणा कांग्रेस व कांग्रेस की सरकार ने नहीं की है जिस पर इनका अपना कोई योगदान हो।
रोप-वे बनाने की बात करते हैं, 1500 करोड़ रू0 भाजपा सरकार द्वारा पर्वतमाला योजना के अंतर्गत पहले ही दे चुकी है।
पानी देने की बात करते हैं, 1800 करोड़ रू0 की नई योजना पहले ही भाजपा सरकार शुरू कर चुकी है।
कांग्रेस शिमला नगर निगम को लेकर दिशाविहीन है। भाजपा ने 40,000 लीटर मुफ्त पानी प्रति मास देने की घोषणा की है। शिमला के सौंदर्यीकरण, सड़कों के, पुलों के, पार्किंगों के, शौचालयों के निर्माण की घोषणा की है।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा, केन्द्र की भाजपा सरकार से शिमला के विकास के लिए माकूल धन उपलब्ध करवाएगी।
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
AS CM ANNOUNCES TO INCREASE SUGARCANE PRICE AT HRS 416 PER QUINTAL, PUNJAB CONTINUES TO LEAD THE COUNTRY BY GIVING HIGEST SUGARCANE PRICE
चुनाव टालने के बहाने बंद करे प्रदेश सरकार: रणधीर शर्मा
भाजपा हर तरह से संविधान को कमजोर कर रही है: वड़िंग
शिमला रोपवे प्रोजेक्ट में करोड़ों का घोटाला छिपाने में जुटी कांग्रेस सरकार — भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज
यौन उत्पीड़ने के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज