लालजीत सिंह भुल्लर ने यूनियन की जायज़ मांगों को मानने का भरोसा दिया
चंडीगढ़, 15 मई:
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारी वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब सिविल सचिवालय में पनबस और पी.आर.टी.सी. की कर्मचारी यूनियनों के साथ मीटिंग करने के दौरान यह बात कही।
मीटिंग के दौरान कर्मचारी यूनियनों द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार सहानुभूतिपूर्वक सभी मांगों पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी संस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं और सरकार हमेशा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
मीटिंग के दौरान यूनियनों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार पनबस और पी.आर.टी.सी. को और लाभ में लाने और विभागीय कामकाज में और सुधार लाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों संबंधी तकनीकी पहलुओं की जांच करके जल्द रिपोर्ट पेश की जाए।
स. भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए लगातार नए फैसले ले रही है और आने वाले दिनों में भी इसी जिम्मेदारी के साथ काम किया जाएगा।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
We’ve fulfilled every promise made to people of Punjab & remain committed to fulfilling every assurance in future as well: CM Bhagwant Singh Mann*